फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पंखे से लटकता मिला विवाहिता का शव, जांच में जुटी पुलिस

Wed, 07 Jun 2023 05:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी सिद्धार्थनगर।

सार

प्रभारी थानाध्यक्ष सर्वेश यादव ने बताया कि मृतका सुनीता के पिता रामदेव ने लिखित सूचना दिया है। उन्होंने किसी के ऊपर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
घर पर जुटी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में खेसरहा थाना क्षेत्र के मैनहवा गांव में बुधवार सुबह संदिग्ध हाल में एक विवाहिता की मौत हो गई। कमरे में लगे पंखे से दुपट्टा के सहारे लटकता हुआ उसका शव मिला। पुलिस ने शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ बांसी ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच किया।

विज्ञापन


क्षेत्र के मैनहवा गांव की सुनीता (23) पत्नी संदीप मंगलवार रात में खाना बनाकर बाबा जगई को खिलाकर अपने कमरे में सोने चली गई। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह काफी देर तक जब उसका दरवाजा नहीं खुला तो जगई ने ग्रामीणों को सूचना दिया। गांव के लोगों ने दरवाजे के ऊपर लगे जंगले से कमरे में देखे को सुनीता का शव दुपट्टे के सहारे पंखे से लटकता हुआ दिखाई दिया।

इसे भी पढ़ें: नेपाल घूमने गया पति, ले आया सौतन: पत्नी ने पुलिस से लगाई गुहार, बोली- प्रेमिका को घर ले आया है साहब, कुछ करिए
विज्ञापन


मृतका का पति संदीप और ससुर भगवानदास मुंबई में हैं। दो वर्ष पूर्व ही सुनीता की शादी संदीप से हुई थी। सुनीता का मायका संतकबीरनगर जिले के बेलहर थाना थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में है। घटना की जानकारी मिलते ही सुनीता के पिता रामदेव मैनहवा पहुंच गये। सीओ बांसी देवीगुलाम की मौजूदगी में शव का पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है।
विज्ञापन


प्रभारी थानाध्यक्ष सर्वेश यादव ने बताया कि मृतका सुनीता के पिता रामदेव ने लिखित सूचना दिया है। उन्होंने किसी के ऊपर कोई आरोप नहीं लगाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें