घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के लखईखोर गांव में बृहस्पतिवार को घर के पीछे एक पेड़ की डाल से फंदे के सहारे लटका हुआ वृद्ध महिला का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसकी मानसिक स्थिति काफी दिनों से ठीक नहीं होने की बात सामने आई है।
खेसरहा थाना क्षेत्र के लखईखोर गांव निवासी भंडारी ने थाने पर दी गई सूचना में बताया है कि उसके पिता पुरदिल की कुछ वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। तभी से उनकी माता अमृता (75) का मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता था। बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे खाना खाकर गांव के बाहर विजय के बाग में गई थी। थोड़ी देर बाद जानकारी मिली कि वह पेड़ की डाल से फंदा लगाकर लटक गईं। वृद्धा के भंडारी व राजेंद्र दो बेटे हैं। छोटे लड़के राजेन्द्र के साथ गांव के बाहर स्थित मकान में रहती थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई थी। संवाद
वृद्धा के भंडारी व राजेंद्र दो बेटे हैं। छोटे लड़के राजेन्द्र के साथ गांव के बाहर स्थित मकान में रहती थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा रविंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई थी। संवाद