सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली क्षेत्र के सिकौला गांव में बृहस्पतिवार सुबह गांव के पास दुकान के शटर में बिजली का तार सटा होने के कारण करंट प्रवाहित हो रहा था। इसके संपर्क में आकर बालिका और एक किशोरी झुलस गई। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। करंट की एक अन्य घटना में मिश्रौलिया क्षेत्र में एक महिला झुलस गई। क्षेत्र के सिकौला गांव निवासी शिवांगी (9) पुत्री दुर्गेश सुबह में खेल रही थी।
बताया जा रहा है कि दुकान के शटर से बिजली का तार गया था। तार कहीं कटा होने कारण शटर में करंट प्रवाहित हो रहा था। हाथ रखते ही शिवांगी करंट की चपेट में आ गई। उसे चीखता हुआ देखकर नीतू (17) राकेश दौड़कर उसे बचाने लगी। इससे वह भी करंट की चपेट में आ गई। देखकर अन्य ग्रामीणों ने आपूर्ति बंद की, लेकिन तब तक दोनों घायल हो चुकी थीं। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। एक अन्य घटना में मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के भलिया गांव निवासी कलावती (35) पत्नी भदई झुलस गई। परिवार के लोगों ने उसे किसी तरह से बचाकर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।