इटवा। गोल्हौरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के यहां आई एक 18 वर्षीय युवती रविवार देर शाम लापता हो गई। सोमवार दोपहर उसकी लाश उसी गांव के पोखरे में मिली है। चर्चा है कि बगैर बालिका के परिजनों के आए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
इटवा थाने के एक गांव निवासी बालिका चार माह पूर्व गोल्हौरा थाने के एक गांव में अपने मौसा के यहां गई थी। रविवार देर शाम वह लापता हो गई। दोपहर में गांव के पोखरे में उसकी लाश मिली है। चर्चा है कि रिश्तेदारों ने घर वालों को तो सूचना दी। लेकिन उनके पहुंचने के पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में एसओ गोल्हौरा बलजीत राव का कहना है कि मामले में कोई जानकारी नहीं मिली है। संवाद