48 घंटे बाद मिली अंकित की लाश, हुआ अंतिम संस्कार
बिजौरा। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के तेनुहवा गांव के पास दो दिन पहले बाढ़ के पानी के तेज बहाव में डूबे किशोर की सोमवार को 48 घंटे बाद लाश मिल गई। एनडीआरएफ की टीम की मदद से शव को बाहर निकाला गया। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
क्षेत्र के देवरिया चमन गांव निवासी छात्र अंकित पांडेय शनिवार दोपहर में साथियों के साथ जा रहा था। इसी बीच तेनुहवा गांव के पास बाढ़ के पानी में लापता हो गया था। एनडीएआरफ की टीम उसकी तलाश में लगी थी। सोमवार को टीम ने उसे ढूंढ निकाला। शव मिलने के बाद से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। दोपहर में परिवार के लोगों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। त्रिलोकपुर निरीक्षक विद्याधर कुशवाहा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि 24 घंटे से पलिस व जिले से आई टीम के कड़ी मेहनत के बाद लाश मिली। लाश को दाह संस्कार के लिए परिजनों को दे दिया गया।
लापता किशोर का नहीं लगा पता
गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के बिमौवा गांव में दो दिन पूर्व डूबे किशोर का पता नहीं चल सकता। एनडीआरएफ टीम उसकी तलाश में लगी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
क्षेत्र के बिमौवा निवाशी जयशंकर (17) पुत्र रमेश दो दिन पहले शौच के लिए घर से निकला था। तब से आज तक लापता है। गांव बाढ़ के पानी से चारों तरफ घिरा है। परिजनों का कहना है कि घर से शौच के लिए गया और वापस नहीं आया। वहीं गांववालों का कहना है कि वह बाढ़ की पानी में बह गया है। रविवार और सोमवार को एसडीएम आनंद कुमार राजस्व टीम के साथ एसडीआरएफ की सहायता से ढूंढने में लगे हैं। परिवार के लोग अनहोनी की आशंका से परेशान हैं।