फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर शव नाले किनारे फेंका

Sun, 23 Apr 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
murder - फोटो : amarujala
विज्ञापन
खेसरहा। थाना क्षेत्र के जमुआर गांव में रविवार को चाचा ने खुरपी से वार 11 वर्षीय भतीजे की हत्या कर दी। शव को नाले के किनारे छोड़कर फरार हो गया। घंटों बाद गायब बालक की खोजबीन में पहुंचे घर वालों को नाले के किनारे बालक का शव मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। आरोपी चाचा की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

जमुआर गांव निवासी छोटेलाल लखनऊ में कुली का काम करता है। घर पर दोनों पैरों से दिव्यांग पत्नी मीना अपने बच्चों के साथ रहती है। रविवार की सुबह छोटेलाल के पुत्र सागर (11) को रसोई गैस सिलेंडर भराने के लिए चाचा अनिल अपने साथ ले गया। बताते हैं कि दोनों साइकिल से कपियवा गांव के पास पहुंचे। यहां बालक को रोककर अनिल इसी गांव में स्थित सागर के ननिहाल पहुंचा। वहां से मिट्टी निकालने की बात कह खुरपी मांग कर ले गया। शक है कि उसने खुरपी से सागर के सिर व गर्दन पर वार कर हत्या कर दी और शव को नाले के किनारे छोड़कर फरार हो गया।
सुबह से गायब बालक के घंटों बाद भी न लौटने पर घरवालों ने खोजबीन शुरू की। सागर को खोजते हुए वह कपियवा स्थित ननिहाल पहुंचे, तो अनिल के यहां से खुरपी ले जाने की जानकारी मिली। परिजन जब गांव के बाहर नाले के पास पहुंचे तो वहां सागर लहुलूहान हाल में मृत पड़ा था। उसके सिर व गर्दन पर बुरी तरह से प्रहार किया गया था। शव लेकर परिजन घर आए और सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। इस संबंध में एसओ मुकेश राय ने बताया कि आरोपी चाचा फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी अनिल मंदबुद्धि और सनकी मिजाज का है। उसके खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें