फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दाऊद का हत्यारा अमरावती में गिरफ्तार

Sun, 30 Jun 2024 02:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज के कादिराबाद गांव निवासी दाऊद स्वालेह की दमन में हुई थी हत्या
विज्ञापन

पड़ोसी देश नेपाल के कृष्ण नगर का रहने वाला निकला हत्यारा

संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बीते बुधवार की रात क्षेत्र के कादिराबाद गांव के कारोबारी की दमन में हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। जिसे शनिवार को गुजरात पुलिस ने अमरावती से गिरफ्तार कर लिया। हत्यारा पड़ोसी देश नेपाल के कृष्ण नगर का रहने वाला है।

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के कादिराबाद निवासी दाऊद स्वालेह (47) बीते 15 वर्ष से घर से दूर अपने परिवार के भरण पोषण के लिए मुंबई में रहते थे। कुछ समय से दाऊद स्वालेह गुजरात के दमन मे अपना कारोबार करते थे। बीते बुधवार को वह अपने नए गोदाम पर सोए थे। बारिश हो रही थी। जहां रात में नशे मे धुत्त एक आदमी ने दाऊद पर हमला कर दिया था। मारने वाले से दाऊद की रात में कुछ कहासुनी हुई थी, वह नशे में जबरदस्ती इनके गोदाम पर सोना चाहता था। जिसे दाऊद ने भगा दिया था। रात में तकरीबन दो से तीन बजे के बीच जब वह पूरी तरह से नींद की आगोश में थे। हमलावर ने चुप के से आकर सोते हुए दाऊद पर धारदार हथियार से उनके सिर पर हमला कर दिया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। हमलावर कृष्णा नगर नेपाल का रहने वाला है। हमलावर दमन से अमरावती भाग गया था। जहां गुजरात पुलिस ने अमरावती पुलिस को कोआर्डिनेट करके इसे पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जनाजे में उमड़ी भीड़
कादिराबाद निवासी दाऊद स्वालेह (47) की मौत की खबर उनके गांव और घर आने पर गांव में मातम से छा गया था। शुक्रवार की देर शाम उनकी लाश उनके घर पहुंची थी। जिसका अंतिम संस्कार शनिवार को किया गया। जनाजे में गांव सहित क्षेत्र के हजारों लोग शामिल हुए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें