फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा के लिए जागरूक की जाएंगी बेटियां

Sun, 03 Dec 2017 10:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
j&k daughter
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सुरक्षा के लिए बेटियों को अब जागरूक किया जाएगा। उन्हें कानून और अधिकार के बारे में जानकारी दी जाएगी। नारी सुरक्षा सप्ताह के माध्यम से पुलिस विद्यालयों में जाकर बेटियों को जागरूक करेगी। जागरूकता कार्यक्रम को चलाने के लिए डीजीपी की ओर से पुलिस कार्यालय में पत्र आ चुका है। चार दिसंबर सोमवार से कार्यक्रम का आगाज हो जाएगा। 
विज्ञापन

प्रदेश की भाजपा सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके उत्थान व अधिकारों को लेकर सख्त है। सत्ता में आने के बाद सरकार ने सरेराह व बाजार में महिलाओं पर छीटाकसी व छेड़खानी की घटनाओं को रोकने के लिए एंटी रोमिया स्क्वाड टीम का गठन किया था जिसमें पुलिस की कार्रवाई की सराहना की गई। पुलिस महानिदेशक ने नारी सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन करने का निर्णय लिया है। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण करने वाली छात्राओं को जागरूक किया जाएगा। उन्हें खुद की सुरक्षा और अधिकार के बारे में बताया जाएगा। कार्यक्रम में पुलिस विभाग के संबंधित अधिकारी अलग-अलग विद्यालयों में छात्राओं को जानकारी देंगे। कार्यक्रम चार से 10 दिसंबर चलेगा, इसके बाद 11 से 17 दिसंबर तक चलाया जाएगा। इसमें एसपी, एएसपी, सीओ व थानेदार हिस्सा लेंगे जो छात्राओं को जागरूक करेंगे। इस संबंध में एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह बताया कि आदेश आया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को निर्देशित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें