फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनारकली हत्याकांड : विवाहित बेटी के प्रेमी ने मिलने से मना करने पर उतारा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन
-फोटो और पीडीएफ- है
विज्ञापन


- शादी से पहले से बताया जा रहा है आरोपी से था संबंध
- महिला के बार-बार टोकने पर दिया वारदात को अंजाम

- खेसरहा थाना क्षेत्र के कठमोरवा गांव में चाकू से गोदकर हुई थी वृद्ध महिला की हत्या

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। खेसरहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने बृहस्पतिवार को हत्यारोपी को क्षेत्र के नासिरगंज से दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि हत्या मृतका की विवाहित बेटी के प्रेमी ने की है। दोनों के रिश्ते के बारे में वह जानती थी और टोकती थी। राज बाहर न आ जाए, इसलिए साजिश के तहत वारदात को अंजाम देकर आरोपी निकल गया। पूछताछ में उसने रिश्ते और वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में एक वृद्ध महिला की उस वक्त हत्या कर दी गई, जब वह अपने बरामदे में सो रही थी। महिला की धारदार हथियार से हत्या की गई थी। हत्या का केस दर्ज करके मामले का पर्दाफाश करने के लिए टीम लगी थी। खेसरहा पुलिस के अलावा एसओजी और सर्विलांस टीम भी काम कर रही थी। जांच में एक संदिग्ध का नाम सामने आने लगा। पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ाया तो मामला सही पाया गया।
विज्ञापन

विनोद कुमार वर्मा निवासी बरगदवा वर्तमान पता कस्बा नासिरगंज थाना खेसरहा है। जो आभूषण बनाने और बेचने का कार्य करता था। पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में पता चला कि उसका मृतका की बेटी से संबंध था, जो विवाहिता है, और अपने घर रहती है। दोनों के संबंध में बारे में अनारकली को जानकारी थी। वह इसके लिए विनोद को कई बार टोक चुकी थी। इससे वह गुस्से में था और शक था कि मामला प्रकाश में न आए जाए। इसको छिपाने के लिए उसने दिन चुना और जब मृतका की बहू और बेटा दवा के लिए गए तो आकर हत्या कर दी।
पूछताछ में हत्या करने और संबंध होने की बात को स्वीकार किया है। पूछताछ करने के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर खेसरहा रविंद्र कुमार सिंह आदि शामिल रहे।

-

कड़ी से कड़ी को जोड़ा, तब हत्यारोपी तक पहुंची पुलिस

हर तरफ से पेचीदा दिखने वाले इस अनसुलझे हत्याकांड का पर्दाफाश करने में पुलिस दो दिन तक किसी नतीजे पर ही नहीं पहुंची थी। कारण, जमीन, पारिवारिक इस प्रकार का कोई विवाद नहीं था, जिसके लिए कोई हत्या कर दे। फिर पुलिस ने सर्विलांस से मॉनीटरिंग शुरू की, उस रेडियस में कार्य करने वाले एक्टिव नंबर को खंगाला। कड़ी से कड़ी जोड़ी फिर सामने आया विनोद, जिसे दबोचने के बाद सब कुछ साफ हो गया।

-

गांव से चार किलोमीटर दूर रहता था विनोद

हत्यारोपी विनोद क्षेत्र के नासिरगंज चौराहे पर रहता था और यहीं पर आभूषण की दुकान चलाता था। जो घटना स्थल से चार किलोमीटर दूर है। विनोद को यह जानकारी थी कि मृतका का पुत्र और बहू गोरखपुर जाने वाले हैं। अकेला पाकर रात में आया और गर्दन, कमर और पेट पर जाकर से वार करके मार डाला। इसके बाद दुकान पर चला गया। हालांकि पुलिस की पहुंच से दूर नहीं जा सका। अंत में वह पकड़ में आ ही गया।
विज्ञापन


-

यह है घटनाक्रम

क्षेत्र के एक गांव निवासी अनारकली खाना खाकर 15 जून की रात बरामदे में सो रही थीं। उसका बेटा बहू को लेकर गोरखपुर इलाज कराने के लिए गया था। देर रात किसी ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमला होते ही वह जोर-जोर से चीख पुकार करने लगीं। घर के बगल छत पर सो रहे अनारकली के देवर के लड़के महेंद्र शर्मा की पत्नी ने महेंद्र को जगाया और कहने लगीं कि नीचे से पुकार की आवाज आ रही है, लेकिन महेंद्र ने कहा कि बड़ी माता जी सपना देख रही होंगी। इतना कह कर वह दोनों फिर से सो गए। लोगों के मुताबिक अनारकली अक्सर सपना देखा करती थीं और सपने में ऊंट पटांग बोला करती थीं। इसीलिए इस बात को किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। महेंद्र और उसकी पत्नी जब भोर में जगे तो देखा अनारकली खून से लथपथ पड़ी थीं। उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें