फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ऑनलाइन होगा मदरसों का डाटा गूगल मैप से होगी केंद्रों की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं निष्पक्ष और नकलविहीन संपन्न कराने के लिए यूपी बोर्ड की तर्ज पर परीक्षा होगी। गूगल लोकेशन पर विद्यालय का डाटा हो गया, जिससे विद्यालय के बारे में सटीक जानकारी हो सके और परीक्षा केंद्र के तय करने में गड़बड़ी हो इसके लिए यह सुविधा की गई है। प्रधानाचार्यों को सही से विद्यालय और बच्चों का डाटा अपलोड करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड की परीक्षा के लिए बच्चों को परीक्षा फाॅर्म भरवाया जा रहा है। इसके साथ ही परीक्षा फाॅर्म में नाम में त्रुटि न हो और परीक्षा में दिक्कत न हो, इसके लिए एक-एक बच्चों का डाटा चेक किया जाएगा। आधार कार्ड के आधार पर नाम और पिता व माता का नाम दर्ज किया जाएगा। विद्यालय सहित अन्य प्रकार की त्रुटि को दुरुस्त किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें