फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉ. अयूब की गिरफ्तारी के विरोध में दिया धरना

Thu, 25 May 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
protest
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पीस पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। साथ ही प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। डॉ. अयूब की गिरफ्तारी को राजनीतिक दबाव बताया और दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग की। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। जल्द रिहाई न होने पर आंदोलन को उग्र रूप देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

धरने में अजहर फारुखी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार द्वेष की भावना से काम कर रही है। इसी राजनीतिक द्वेष के चलते पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अयूब को गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान दर्ज किए फर्जी मुकदमे में बयान लेने के लिए उन्हें बुलाया गया था। वह दो बार बयान दे चुके थे, जिसमें कोई साक्ष्य नहीं मिला था। 23 मई की दोपहर से शाम तक उन्हें थाने पर बैठाया गया।
बाद में राजनीतिक द्वेष से प्रेरित होकर जेल भेज दिया गया। यह सब सोची समझी चाल है। कहा कि डॉ. अयूब पर दर्ज मुकदमे को जल्द वापस लिया जाए। इस दौरान कलीमुल्लाह, यार मोहम्मद, शाहआलम, मो. इसरार खान, इबरार खां, हबीबुर्रहमान, मकबुल अहमद, अब्दुल सलाम, अजमद खान, मुबारक हुसैन, मो. कासिम, अलील अहमद, मुश्ताक अहमद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें