धेंसा। सनई बाणगंगा नहर से शोहरतगढ़ तक जाने वाली बिजली सप्लाई बीते एक दशक से बंद है। पोल जर्जर होकर लटक गए हैं। इसके कारण राहगीरों को हमेशा दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है। अधिकांश राहगीर इस रास्ते से नहीं आते जाते हैं, क्योंकि पोल टूट कर किस समय गिर जाए इसका कोई भरोसा नहीं है। जगह-जगह टूटे हुए बिजली के तार भी गायब हो गए हैं। इस रास्ते पर पलिया, ससना, सिरवंत, धेंसा, महादेवा, पकड़ी, चनरगड्डी, बेलवा आदि गांवों के लोग हमेशा आते-जाते हैं। संवाद