फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जलस्तर बढ़ने के साथ बांधों पर खतरा...कई गांव घिरे

Wed, 21 Aug 2024 02:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लाल निशान पार हुई बूढ़ी राप्ती और घोघी, खतरे के करीब पहुंची राप्ती
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले समेत नेपाल में बारिश होने से नदियों का जलस्तर तेजी बढ़ रहा है। बूढ़ी राप्ती और घोघी नदी खतरे के लाल निशान को पार कर गई है, जबकि राप्ती नदी लाल निशान के करीब पहुंच गई है। इसके साथ कूड़ा, बानगंगा व जमुआर के जलस्तर में भी उफान आ गया है। इससे एक बार फिर से जिले में बाढ़ आने के साथ ही नदियों किनारे बने बांधाें पर खतरा मंडराने लगा है।
बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार करते ही उसका एवं जोगिया क्षेत्र के कई गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। उसका क्षेत्र के हथिवड़ताल का तिवारीडीह टोला चारों तरफ से पानी से घिर गया है। इसी तरह अजिगरा मार्ग पर पानी चढ़ने लगा है। वहीं जोगिया के रीवांनानकार, बैरवानानकार, इटौवा आदि गांव बाढ़ के पानी से घिरे हुए है।
विज्ञापन

बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब पहुंच जाने और बांधों की जर्जर स्थित देख नदियों के तट पर बसे लोगों की चिंता बढ़ गई है। बांसी नगर में स्थित केंद्रीय जल आयोग के बाढ़ व पूर्वानुमान केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की शाम चार बजे बांसी में राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 34 सेंटीमीटर नीचे था और नदी के बढ़ने का क्रम जारी है।
विज्ञापन

नदी एक सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रही है। शाम चार बजे नदी का जलस्तर 84.560 था जबकि खतरे का स्तर 84.900 है। नदी का जलस्तर बढ़ता देख सिंचाई विभाग की निगरानी बढ़ गई है। यदि नेपाल में बारिश हुए तो नदी का जलस्तर ओर बढ़ेगा। नदियों का तेजी से बढ़ता जलस्तर देख नदी के तट पर बसे लोग चिंतित है। बांसी, डुमरियागंज, डुमरियागंज बांसी, बांसी पनघटिया, सोनखर हाटा, नरकटहा सोनखर, जमींदारी बांध सहित सभी बांध में रैन कट व रैट होल बरकरार है जो खतरे को दावत दे रहे है।



नदियों का जलस्तर मीटर में

नदी खतरे का स्तर सोमवार मंगलवार

राप्ती 84.900 84.23 84.56

बूढ़ी राप्ती 85.650 86.06 86.13

कूड़ा 83.520 82.26 82.55
घोघी 87.00 87.20 87.25

बानगंगा 93.420 93.20 93.30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें