पकड़ी बाजार। क्षेत्र के अकरा गांव में लगा 11 हजार बिजली के पोल के ऊपर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे यहां हादसे की आशंका बनी हुई है। लोगों की शिकायत के बाद भी जिम्मेदारों ने अभी तक इसे सही नहीं कराया है। यह हाल तब है जब एक सप्ताह पहले इसी तार की चपेट में आने से गांव का प्रियांशु (8) झुलस गया था। लोग उसे सीएचसी शोहरतगढ़ ले गए, जहां उसका इलाज हुआ। इसी गांव के सुरक्षा मिश्र, प्रधान सुनील कुमार यादव, राम मिलन प्रजापति, हरि गोविंद, सोनू मिश्र, गोपाल मिश्र आदि लोगों ने इस क्षतिग्रस्त हुए पोल को सही कराने की मांग की है।