भारतभारी। गर्मी मौसम है और तेज धूप हो रही है। इससे शरीर में पानी की मात्रा तेजी से कम होती है। इससे डायरिया होने का खतरा बना रहता है। मंगलवार को बेंवा सीएचसी के ग्राम चौराबंगवा में एएनएम प्रीति मिश्रा ने माता बैठक में गर्भवतियों को संबोधित करते हुए कहा कि तेज धूप में डायरिया से बचने के लिए ओआरएस का घोल बना कर पिएं और साथ ही साथ जिंक की गोली का प्रयोग करते रहें। महिलाएं आपने बच्चों को भी ओआरएस का घोल बना कर पिलाएं। संचार गतिविधि और माता बैठक में गर्भवतियों को जागरूक किया गया और कहा गया कि किसी भी कीमत पर शरीर में पानी की मात्रा कम न होने देने। इससे मां व बच्चे दोनों स्वस्थ रहें। गर्भावस्था में पानी की कमी घातक हो सकती है। गर्भवतियों को खून की कमी हैं वे समय-समय पर जांच करवाती रहें।