फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सड़क हादसे में गई साइकिल सवार की जान

Mon, 27 Apr 2026 02:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्मीगंज। कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर पगार गांव के चिलवान टोले के पास शनिवार की रात अज्ञात वाहन की चपेट में आकर साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें कप्तानगंज सीएचसी भिजवाया। वहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। वहां भी उनकी हालत में सुधान नहीं होने पर परिजन उन्हें लखनऊ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना रविवार की सुबह आई पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चिलवान टोले निवासी अब्दुल्ला अंसारी (66) शनिवार रात करीब नौ बजे भोजन करने के बाद घर से करीब 500 मीटर दूर स्थित दूसरे घर पर सोने के लिए साइकिल से जा रहे थे। कप्तानगंज-नौरंगिया मार्ग पर पीछे से आ रहे एक वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग जब तक उनके पास पहुंचे, तब तक चालक वाहन समेत भाग निकला। मौजूद लोग घायल अब्दुल्ला को कप्तानगंज सीएचसी ले गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें