फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार की टक्कर से साइकिल सवार की मौत

Sun, 06 Aug 2023 10:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सामने क्षतिग्रस्त कार।
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अशोक मार्ग पर स्थित माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के सामने एक साइकिल सवार को कार ने टक्कर मार दिया। हादसे में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को मर्चरी हाउस में रखवा दिया है। कार कब्जे में है। जबकि चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन


जोगिया कोतवाली क्षेत्र के पगुवा गांव निवासी जगत मिश्रा (50) रविवार को किसी काम से साइकिल से मुख्यालय पर आए हुए थे। देर शाम वह सदर थाना क्षेत्र के अशोक मार्ग होते हुए घर निकल रहे थे। अभी माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज गेट के सामने पहुंचे थे कि एक कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने अस्पताल उठाकर इमरजेंसी में भेजवाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। इसके बाद मामले की जानकारी परिजनों को दी। साथ ही शव को कब्जे में लेकर मर्चरी में रखवा दिया है। आगे की कार्रवाई सुबह होगी। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पहुंच गए थे। शव का मर्चरी में रखवा दिया गया है। कार कब्जे में है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें