इटवा। नेपाल के एक गांव से दुल्हन की विदाई कराकर लौट रही कार ने इटवा-डुमरियागंज मार्ग पर स्थित चौखड़ा बाजार में सोमवार को एक साइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। आसपास के लोग उसे निजी अस्पताल ले गए। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इटवा थाने के चौखड़ा बाजार निवासी छोटे सब्जी का व्यवसाय करते हैं। सोमवार को चौखड़ा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाने के लिए साइकिल से सड़क पर आए। अभी वह ठाकुर द्वारा मंदिर के सामने पहुंचे ही थे कि इटवा से दूल्हा दुल्हन को लेकर भवानीगंज थाने के ग्राम मटेहना लौट रही एक कार ने सामने से टक्कर मार दी। संवाद