फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ट्रेन की ठोकर से नदी में गिरा साइकिल सवार, लापता

Fri, 05 May 2023 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ क्षेत्र के महथा रेलवे स्टेशन के पक्षिम बानगंगा नदी में गिरे व्यक्ति की तलाश करते गोताख
विज्ञापन
शोहरतगढ़। थाना क्षेत्र के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर स्थित परसा व महथा रेलवे स्टेशन के बीच बृहस्पतिवार सुबह बानगंगा नदी के पुल पर बनी रेल पटरी से जा रहा साइकिल सवार एक्सप्रेस ट्रेन की ठोकर से साइकिल सहित नदी में गिर गया। हादसे की जानकारी मिलते ही शोहरतगढ़ पुलिस और आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश जारी है। लेकिन पता नहीं चल सका है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि नदी का बहाव के साथ व्यक्ति कहीं बह गया हो।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोरखपुर- गोंडा रेलखंड पर स्थित महथा रेलवे स्टेशन की तरफ से रेलवे पटरी के किनारे से होकर एक साइकिल सवार बानगंगा नदी पर बने रेलवे पुल के किनारे पुल पार कर रहा था। तभी गोरखपुर की तरफ से मुंबई जाने वाली पनवेल एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। और ट्रेन से साइकिल पर ठोकर लग गई। जिससे व्यक्ति साइकिल लेकर नदी में गिर गया। उसे नदी में गिरता देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस और रेलवे के आरपीएफ के जवान भी पहुंच गए। जवानों ने गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। नदी में गिरने वाला व्यक्ति कौन है और कहां का है यह भी पता नहीं चल सकता है। उसके मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि कहां का रहने वाला है और क्यों पटरी से होकर जा रहा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम गोताखोरों की मदद से नदी में तलाश कर रही है। लेकिन उसका अभी नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें