सिद्धार्थनगर। मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) अभियान के तहत शुक्रवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में महिला सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस टीमों ने गांवों और विद्यालयों में चौपाल, बहू-बेटी सम्मेलन कर महिलाओं, बालिकाओं और छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, गुड टच- बैड टच के बारे में बताया।
थाना पथरा बाजार पुलिस ने ग्राम रेहरा में बहू-बेटी सम्मेलन में महिलाओं को महिला अपराधों से बचाव, मिशन शक्ति केंद्र, साइबर सेल तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। थाना मिश्रौलिया की टीम ने ग्राम अहिरनडीह में महिलाओं और बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, साइबर अपराध और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
थाना ढेबरुआ पुलिस ने ग्राम खजुरिया शर्की में चौपाल में महिलाओं को अपराधों से बचाव, मिशन शक्ति अभियान और साइबर सुरक्षा संबंधी जानकारी दी। वहीं थाना लोटन पुलिस ने प्राथमिक विद्यालय, कस्बा लोटन में साइबर सुरक्षा और एंटी रोमियो अभियान की जानकारी देते हुए आपात स्थिति में अभिभावकों, शिक्षकों अथवा पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी।