फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कस्टम गोरखपुर की टीम ने आलू के नीचे रखा रखा कपड़ा पकड़ा

Wed, 29 May 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खुनुवां बाॅर्डर के गोनचौरा ताल के पास अफसरों को मिली सफलता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। खुनुवां बाॅर्डर के रास्ते अवैध रूप से नेपाल जा रहा भारी मात्रा में आलू के नाम पर कपड़ा लदा ट्रक बुधवार को गोनचौरा ताल के पास कस्टम गोरखपुर डिविजनल आफिस की टीम पकड़कर गोरखपुर ले गई। हालांकि इस बारे में कोई अधिकारी को कुछ बोलने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक कस्टम गोरखपुर डिविजनल ऑफिस की टीम बुधवार को सटीक सूचना पर सुबह खुनुवा बाॅर्डर पहुंची। नेपाल जाने वाले संदिग्ध ट्रक की जांच की। जिसमें मुर्गी दाना लदा था। जांच के बाद टीम खुनुवा कस्टम कार्यालय पर रुकी रही। दिन के लगभग तीन बजे टीम खुनुवां ऑफिस से गोरखपुर जाने के लिए निकली। टीम अभी खुनुवा से तीन किलोमीटर दूर गोनचौरा ताल के पास पहुंची ही थी। एक ट्रक आलू लदा था। खुनुवां बाॅर्डर की ओर जाता दिखाई दिया। टीम को संदेह होने पर ट्रक को रोक कर जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक में नीचे भारी मात्रा में कपड़े की खेप और उसके ऊपर से आलू के बोरे लादे गए थे। इतना ही नहीं ट्रक कस्टम खुनुवा से तीन किलोमीटर पहले ही था और खुनुवां कस्टम ने संदिग्ध ट्रक को नियमत: आलू के रूप में नेपाल जाने के लिए उसके पेपर पास कर दिया था। जिस ट्रक में कपड़ा व आलू बरामद हुआ, वह कानपुर से नेपाल जाने वाला था। बाॅर्डर पर इस प्रकार की साठगांठ का खेल कई महीनों से चल रहा था। जिसका खुलासा गोरखपुर की जांच टीम की कार्रवाई के बाद हुआ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें