फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पानी में डूबे खंभे पर लगे ट्रांसफार्मर से दौड़ रहा करंट

Wed, 31 Jul 2024 02:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम के अफसरों को सूचना देने के बावजूद समस्या का नहीं हो रहा समाधान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के गांव लालाजोत में खंभे पर लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से विद्युत आपूर्ति हो रही है। इस समय जहां पर विद्युत पोल युक्त ट्रांसफार्मर लगा है वहां बारिश के कारण जलभराव हो गया है। खंभे में करंट प्रभावित होने से ग्रामीण भयभीत हैं।
विज्ञापन


डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के गांव लालाजोत के अखिलेश कुमार, लवकुश तिवारी, रामसागर, रामकुमार, गुलजार चौधरी, विनीस, रामप्रकाश, दीनानाथ, विश्वनाथ, आशा देवी, राम निहालू, केशवराम, रामशब्द, दर्शन देवी आदि ने बताया कि उनके गांव में जहां पर ट्रांसफार्मर लगा है वहां पर पानी भरा हुआ है, ऐसे में खंभे में करंट उतर जाता है। ऐसे में किसी दिन अप्रिय घटना होने की संभावना है। लोगों ने विद्युत निगम के अफसरों से मांग की है कि उक्त ट्रांसफार्मर को उस स्थान से हटाकर दूसरे स्थान पर लगाया जाए। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र तिलगडिया के अवर अभियंता अंकुश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है, मौके का निरीक्षण कर समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें