फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 15 मई से 31 मई तक होगा सीयूईटी, चुनाव तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सीयूईटी यूजी 2024 की परीक्षा 15 मई से 31 मई तक करवाने की तैयारी है। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष प्रोफेसर एम जगदीश कुमार ने बताया कि अगर लोकसभा चुनावों की तारीख बीच में आती है तो डेटशीट में बदलाव भी किया जा सकता है। परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसके लिए देश के कोने-कोने में परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। जिन दूरदराज व ग्रामीण इलाकों में कंप्यूटर सुविधा नहीं है, वहां पेन-पेपर आधार पर केंद्रों में परीक्षा आयोजित होगी। हाइब्रिड मोड से परीक्षा वाले विषयों का फैसला तीन बिंदुओं पर होगा। जिन राज्यों से सबसे अधिक पंजीकरण या जिन विषयों में एक या सवा लाख से अधिक पंजीकरण या जिन इलाकों में कंप्यूटर की उपलब्धता नहीं होगी, वहां पर हाइब्रिड परीक्षा होगी। इसका मतलब है कि जिन विषयों में छात्रों की संख्या अधिक होगी, उनकी परीक्षा एक ही शिफ्ट में पेन-पेपर से होगी। छात्रों को मनपसंद केंद्र अलॉट किए जाएंगे।
विज्ञापन

सिर्फ छह विषयों में देनी होगी परीक्षा
इस साल सिर्फ छह विषयों की परीक्षा देनी होगी। इसमें भी दो विकल्प मिलेंगे। उदाहरण के तौर पर पहले विकल्प में चार डोमेन पेपर, एक लैंग्वेज, एक जनरल टेस्ट पेपर होगा। दूसरे विकल्प में तीन डोमेन पेपर, दो लैंग्वेज और एक जनरल टेस्ट पेपर होगा। अभी तक सीयूईटी यूजी में 10 विषयों का चयन करना होता था। लेकिन पिछले साल बहुत ही कम छात्रों ने 10 विषयों का विकल्प चुना था।
एनटीए अभ्यास एप पर नि:शुल्क तैयारी
सीयूईटी यूजी 2024 में पंजीकरण करने वाले छात्रों को परीक्षा की तैयारी एनटीए अभ्यास एप पर नि:शुल्क कराई जाएगी। इसमें मॉकटेस्ट के माध्यम से छात्रों की तैयारी की समीक्षा होगी, इससे उन्हें उत्तर लिखने का तरीका भी पता चलेगा। इसका मकसद कोचिंग पर निर्भरता समाप्त करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें