फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी शिक्षकों पर दर्ज होगा केस, बीईओ ने दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी शिक्षकों पर दर्ज होगा केस, बीईओ ने दी तहरीर
विज्ञापन

एसटीएफ की रिपोर्ट के बाद बीएसए ने संबंधित बीईओ को केस दर्ज कराने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने वाले 60 शिक्षकों के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए संबंधित खंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) ने सदर थाने में तहरीर देकर केस दर्ज करने के लिए कहा है। एसटीएफ की रिपोर्ट के बाद बीएसए राजेंद्र सिंह ने संबंधित बीईओ को फर्जी शिक्षकों पर केस दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया में फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने के मामले में जिले में दो वर्ष के अंदर कई शिक्षकों पर केस दर्जकर उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था। मामले में कई फर्जी शिक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया। गिरफ्तार होने वालों में फर्जीवाड़े का सरगना भी शामिल रहा। यहां तक कि मामले में संलिप्त बीएसए कार्यालय के कई कर्मी भी जांच के दायरे में आए और उन पर भी कार्रवाई हुई। मामले की जांच में जुटी एसटीएफ ने कुछ दिन पहले फर्जी अभिलेख के आधार पर नौकरी पाने वाले 60 शिक्षकों को चिह्नित कर बीएसए को रिपोर्ट दी थी। इसके आधार बीएसए को कार्रवाई करनी थी। बीएसए राजेंद्र सिंह ने बताया कि मामले में संबंधित बीईओ को फर्जी शिक्षकों के विरुद्ध केस दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। सदर थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने बताया कि मामले में कुछ खंड शिक्षा अधिकारियों की तरफ से तहरीर मिली है, जल्द ही केस दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय रहा चर्चा में
शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में फर्जीवाड़े के पर्दाफाश के बाद बीएसए कार्यालय कई वर्ष से चर्चा में रहा है। डेढ़ वर्ष पूर्व बीएसए कार्यालय में चोरी में भले ही कोई अभिलेख गायब नहीं हुए थे, लेकिन तब यह घटना पुलिस फोर्स के लिए सिरदर्द बन गया था। यहां तक कि तत्कालीन बीएसए राम सिंह ने अज्ञात लोगों पर उन्हें बम से उड़ाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया था। फर्जीवाड़े के सुर्खियों में आने के बाद प्रदेश शासन ने मामले की जांच एसटीएफ को सौंप दी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें