फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: गैस गोदामों पर रही भीड़, कार्यालयों के लगा रहे चक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। नगर-क्षेत्र में होम डिलेवरी शुरू होने के बाद भी रसोई गैस की किल्लत कम नहीं हो रही है। गैस गोदामों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जुट जा रही है। सिलिंडर रखकर लाइन में लग जा रहे हैं। शनिवार को कुछ गोदामों से लाइन लगाए लोग होम डिलीवरी वाहनों को जाने से रोक रहे थे। इससे वहां अफरा तफरी का माहौल था। नगर-क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर के लिए तनाव जैसे हालात हो गए हैं। वहीं बिचौलिये मौके का फायदा उठा रहे हैं। शनिवार को प्रशासन के सख्त होने के बाद से होम डिलीवरी के लिए वाहनों को रवाना किया गया। इससे कुछ हद तक लोगों को राहत मिली है। कुछ जगहों पर लोग गोदामों पर ही गाड़ियों को रोक रहे थे। कुछ गैस गोदामों पर 984 रुपये की जगह 1010 रुपये में सिलिंडर दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें