सिद्धार्थनगर। भवानीगंज क्षेत्र के ग्राम देईंपार, भानपुररानी, बयारा स्थित शिव मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों और शिवालयों में सावन माह के दूसरे सोमवार पर जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। शिव मंदिरों और शिवालयों में सुबह से ही कांवड़ियों का जत्था पहुंचने लगेगा। सावन के दूसरे सोमवार को लेकर शिव मंदिर और शिवालयों पर साफ-सफाई के साथ-साथ सजावट की गई है मंदिर रोशनी से जगमगा रहे हैं।
क्षेत्र के ग्राम देईंपा का शिव मंदिर काफी पुराना और हजारों लोगों की आस्था और विश्वास का केंद्र है। यहां पर सावन माह में प्रत्येक दिन जलाभिषेक, रुद्राभिषेक करने के लिए श्रद्धालु भारी संख्या में पहुंचते हैं, लेकिन सोमवार के दिन भक्तों की भीड़ बढ़ जाती है। सावन माह का दूसरा सोमवार पर भी भारी संख्या में शिव भक्त हाथ में कावड़ लिए और बोल बम, हर-हर महादेव के जयकारे के साथ मंदिर पर पहुंचकर जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ से अपने परिवार और समाज के कल्याण के लिए प्रार्थना करेंगे। मंदिरों पर सुरक्षा की दृष्टि से भवानीगंज पुलिस की ओर से विशेष प्रबंध किया गया है।