खेसरहा। क्षेत्र के बेलवालगुनही स्थित राजकीय बीज गोदाम पर भारी भीड़ के वजह से गेंहू लेने के लिए किसानों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। अबतक 650 क्विंटल बीज वितरित किया गया है। काफी मशक्कत के साथ कर्मचारियों ने बीज वितरित किया।
ब्लाॅक स्तरीय बीज गोदाम खेसरहा में मंगलवार को प्रमाणित बीज लेने के लिए सुबह से ही किसानों की भारी भीड़ लग गई। लेकिन शाम होने के वजह से काफी किसान घर चले गए।
किसान रामहित, किसुन, शिवपूजन सहित तमाम लोगों ने बताया कि सुबह जब आया तो काफी भीड़ लग चुकी थी। शाम तक इंतजार करने के बाद नंबर नहीं आया तो वापस चला गया। बता दें कि सरकारी गोदाम पर 303 एवं 187 प्रजाति के गेहूं उपलब्ध है। इसे किसानों को सब्सिडी घटाकर दिया जा रहा है।
इसके वजह से गोदामों पर सुबह से भारी भीड़ लग रही है। जबकि इन प्रजातियों के बीज की कीमत प्राइवेट दुकानों पर दो गुना ज्यादा है। इस संबंध में बीज गोदाम प्रभारी बिरेंद्र चौहान ने बताया कि नियमबद्ध तरीके से बीज का वितरण किया जा रहा है। अब तक छह सौ से अधिक किसानों को बीज दिया जा चुका है।