-डुमरियागंज तहसील क्षेत्र में कुछ स्थानों पर मौसम ने डाला बाधा
संवाद न्यूज एजेंसी।
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्रों में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा के पांडालों में तीसरे दिन मंगलवार को भारी भीड़ जुटी। सोमवार को अचानक बदले मौसम ने कुछ बाधा डाला, लेकिन श्रद्धालुओं के आस्था को नहीं डिगा सका।
क्षेत्र के बिजौरा, खम्हरिया, चिताही, मल्हवार, रमवापुर राउत, पेंड़रियाजीत, सोहना, बुढ़ऊं, मन्नीजोत, बैदौला, शाहपुर, धनोहरी, भनवापुर, चौखड़ा, भवानीगंज, बयारा, भंड़रिया आदि स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमा पांडालों में भारी भीड़ जुटी रही। मंगलवार को सुबह से ही क्षेत्र के पांडालों में दुर्गा प्रतिमा का पूजा अर्चना करते दिखे। जहां लोगों के जयकारे से पूरा क्षेत्र भक्ति मय हो गया।
-