फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शराब की दुकान पर भीड़, सड़क पर लगता है जाम

Fri, 20 Sep 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-लोगों ने शराब की दुकान को आबादी क्षेत्र से बाहर करने की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र के घोसियारी बाजार में देसी शराब और बीयर की दुकान पर भीड़ लगने और वाहनों के बेतरतीब खड़ा होने से राहगीरों को काफी परेशानी होती है। यह दुकान सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर के मेन गेट के ठीक बगल में संचालित हो रही है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि शाम होते ही शराबियों की भीड़ बढ़ने लगती है। शराब लेने की जल्दबाजी में अपना वाहन सड़क पर अपना वाहन मनमाने तरीके से खड़ा कर देते हैं। कभी-कभी तो गाड़ी हटाने को लेकर राहगीरों से विवाद हो जाता है। यही नहीं कई शराबी वहीं बैठकर पीते हैं। बाजार में आसपास के गांव के लोग प्रत्येक दिन रोजमर्रा के सामान लेने के लिए आते हैं। महिलाओं और पढ़ने वाले बच्चों को शाम के समय उधर से गुजरने में डर लगता है। राजकुमार, उमेश, रमेश व अन्य ने शराब की दुकान को आबादी से बाहर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें