फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार पर गिरी बिजली, गुल हो गई 50 गांवों की बत्ती

विज्ञापन
बांसी के हर्रैया गांव में टूटा बिजली का पोल। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
विज्ञापन
तार पर गिरी बिजली, गुल हो गई 50 गांवों की बत्ती
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली के तारों पर बिजली गिर जाने से लोटन क्षेत्र के 50 से अधिक गांवों की बत्ती गुल हो गई। बिजली निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार देर शाम तक आपूर्ति बहाल की, जबकि लोकल फॉल्ट से निपटने में चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
बृहस्पतिवार रात में नौगढ़ लोटन मेन लाइन पर बिजली गिरने से कई इंसुलेटर पंक्चर हो गए और आपूर्ति बाधित हो गई। गांवों में अंधेरा छा गया। आपूर्ति बाधित होने के कारण लोगों को 15 घंटे तक परेशानी का सामना करना पड़ा। शहर से गांव तक कहीं तार पर बिजली गिरने से तो कहीं खंभे गिरने से आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

बिजली निगम के अधिशासी अभियंता आरके कुशवाहा ने बताया कि नौगढ़ से लोटन लाइन पर बिजली गिरने से आपूर्ति बाधित हो गई थी। करीब 15 घंटे तक क्षेत्र की आपूर्ति बाधित रही।
चार खंभे गिरने से कटी बिजली
बांसी। तेज हवा के साथ बुधवार रात में हुई मूसलाधार बारिश के चलते विद्युत सब स्टेशन खैरटिया के हर्रैया गांव में चार खंभे टूट कर गिर गए हैं। पूरी रात गांव अंधेरे में डूबा रहा। गांव के पूर्व प्रधान राज कुमार उर्फ राजू यादव ने बताया कि जुबेर के घर के सामने लगा खंभा टूट गया है और हर्रैया से करही मार्ग पर हर्रैया से तुरकौलिया जाने वाले मार्ग पर तथा हकीकुल्लाह के बाग के सामने तार पर सागवन का पेड़ गिरने खंभा टूट गया।
हर्रैया-तुरकौलिया तथा हर्रैया से करही मार्ग पर दो खंभे सड़क पर गिर गए। इसके कारण रास्ता अवरुद्ध हो गया है। गांव के शंभु, मुलायम यादव, इम्तियाज अली, शाकिर अली, मुजीबुर्रहमान आदि ने विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए खंभों को यथाशीघ्र सही करा कर आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस बाबत खैरटिया सब स्टेशन के जेई कृष्ण कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। लाइन मैन को भेज कर शीघ्र ही मरम्मत करा दी जाएगी।
पेड़ गिरने से छह खंभे टूटे, तीन गांवों की बिजली कटी
घोसियारी। खेसरहा ब्लॉक के बनैहती गांव में पेड़ गिरने से छह खंभे टूट गए और तीन गांवों की आपूर्ति बाधित हो गई। कपिहवा, बनैहती और परासी की बिजली कट गई है। बनैहती में बीती रात लगभग दो बजे खंभे पर हरा सिरसा का पेड़ गिर जाने से 6 खंभे टूट गए हैं, जिससे 3 गांव पूरी रात अंधेरे में डूबे रहे। ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर बिताई।
विज्ञापन

बनैहती गांव के सटे घोसियारी-बेलवा सेंगर मार्ग के बगल में लगा खंभा टूट जाने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। बनैहती निवासी जय हिंद तिवारी ने बताया कि रात में ही जेई को सूचना दे दी गई थी, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हुई। अवर अभियंता विद्युत खैरटिया कृष्ण कुमार ने बताया कि आपूर्ति बहाल कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें