फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: क्राॅप कटिंग कर फसलोत्पादन का कराया औसत आकलन

Tue, 07 Nov 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
उसका के ग्राम डुमरिया में धाननेी फसल की जांच करते सीडीओ जयेंद्र कुमार। सूचना विभाग
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

सीडीओ जयेंद्र कुमार ने नौगढ़ ब्लॉक के डुमरिया में कराई क्राॅप कटिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने तहसील नौगढ़ के उसका ब्लॉक के ग्राम डुमरिया में किसान संतोषी देवी और ईश्वर देव के खेत में लगी धान की फसल की कटिंग कराई। सीडीओ ने कहा कि इससे धान की फसल के उत्पादन का औसत आकलन कराया जाएगा। बताया कि क्रॉप कटिंग से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर ही ओलावृष्टि, अतिवृष्टि व अन्य प्रकार से फसल नुकसान व फसल बीमा की मुआवजा राशि का निर्धारण किया जाता है।
सीडीओ ने क्रॉप कटिंग के दौरान मौजूद किसानों को धान की फसल नजदीक के क्रय केंद्र पर ही बेचने की सलाह दी। इसके अलावा किसानों को पीएम फसल बीमा के लाभ के बारे में जानकारी दी। बताया कि फसल बीमा योजना स्वैच्छिक कर दी गई है। परंतु किसी भी आपदा से बचने के लिए बीमा लाभकारी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों को पराली का उचित प्रबंधन किए जाने की सलाह देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए इसे नहीं जलाने की अपील की। क्रॉप कटिंग में समय प्रशिक्षु उपजिलाधिकारी अभिषेक कुमार, खंड विकास अधिकारी उसका श्याम मुरली मनोहर मिश्र, अपर सांख्यिकीय अधिकारी कृषि विभाग दीपक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें