फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नदी के किनारे दिखा मगरमच्छ, दहशत में ग्रामीण

Wed, 15 Jul 2026 02:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
सोहांस शुमाली के टोला शिरामपुर के दक्षिण कूड़ा नदी के किनारे पर बैठा मगरमच्छ।। 
विज्ञापन
लोटन कोतवाली क्षेत्र के देवपुर मस्जिदिया से सटे कूड़ा नदी का मामला
विज्ञापन

लोटन। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के देवपुर मस्जिदिया से सटे कूड़ा नदी में मंगलवार की सुबह एक मगरमच्छ दिखने से हड़कंप मच गया। मगरमच्छ को देखकर आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि कूड़ा नदी किनारे रहने वाले किशुन और मन्नू अपनी भैंस चराने नदी के पास जा रहे थे कि अचानक नजर मगरमच्छ पर पड़ गई। उसे देख वह घबरा गए लेकिन सूझबूझ का परिचय देते हुए उन्होंने उसका वीडियो बना लिया। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जानकारी होते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। ग्रामीणों में भय का माहौल है और लोग नदी के किनारे जाने से बच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जल्द मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को सुरक्षित रेस्क्यू करने और क्षेत्र में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें