फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में युवक की मौत, एक जख्मी 

Fri, 15 Apr 2016 11:46 PM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
युवक की मौत के बाद घरवालों को रो-रोकर बुरा हाल है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में बृहस्पतिवार रात शामिल होने जा रहा युवक बांसी-इटवा मार्ग पर गोल्हौरा के किशुधरजोत गांव के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसका एक साथी बुरी तरह जख्मी हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


चाईजोत ग्राम निवासी रंगीलाल अग्रहरि का 25 वर्षीय पुत्र धुव्रचंद  बृहस्पतिवार रात अपने साथी कन्हैया व मोनू के साथ पैदल ही जिगनिहवा में आयोजित अंबेडकर जयंती के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तीनों गांव से कुछ दूर ही पहुंचे थे, तभी किशुनधरजोत गांव के पास इटवा से बांसी ओर तरफ जा रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने धुव्रचंद को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद मौके पर ही धुव्रचंद की मौत हो गई।जबकि कन्हैया को भी गंभीर चोटें आईं।

उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। तीसरे साथी मोनू ने घटना की सूचना पुलिस व परिजनों को दी। गोल्हौरा थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव के मुताबिक शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वाहन की तलाश की जा रही है। वहीं धुव्रचंद की मौत से परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें