फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेकर पर बाइक से गिरी महिला, ट्रक ने कुचला

Sun, 08 May 2016 10:28 PM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक थाने के बाहर ट्रक खड़ा करके चला गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 पति के साथ दवा लेने जा रही महिला ब्रेकर पर बाइक उछलने के कारण गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया। बुरी तरह जख्मी महिला ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। घटना मोहाना थाना क्षेत्र के सिकरी बाजार के समीप की है। हादसे के बाद चालक ट्रक को मोहाना थाने पर खड़ा कर फरार हो गया। 
विज्ञापन


शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के एकडेंगा भावपुर निवासी रामदास मौर्य अपनी पत्नी जुगावती (45) को बाइक पर बैठाकर दवा लेने हरिवंशपुर जा रहा था। मोहाना-लोटन मार्ग पर सिकरी बखरिया के पास बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से पीछे बैठी जुगावती देवी गिर गई।

तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। बाद में मोहाना थाने के सामने ट्रक खड़ाकर भाग गया। उधर, बुरी तरह जख्मी पत्नी को लेकर रामदास जिला अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


मोहाना एसओ अनूप शुक्ला के मुताबिक ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। मृत जुगावती की  आठ संतानें थी। महिला की मौत पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल  था। मदर्स-डे के दिन ही उनके सिर से मां का साया उठ जाएगा ऐसा बच्चों ने कभी सोचा भी नहीं था।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें