फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक ही रोल नंबर पर दो परीक्षार्थी

Sat, 05 Mar 2016 12:48 AM IST
Siddharth Nagar
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अनुक्रमांक एक, नाम-पता और कॉलेज भी एक, मगर परीक्षार्थी दो। शुक्रवार को यह मामला पहुंचा तो यूनिवर्सिटी प्रशासन सकते में आ गया।

घंटों तक पड़ताल, पूछताछ के बाद भी देर शाम तक जिम्मेदार किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सके। चूक कैसे, किस स्तर पर हुई और अब क्या किया जाए, इसे लेकर भी संशय बना रहा। बाद में दोनों परीक्षार्थियों को शुल्क विवरण के साथ शनिवार को यूनिवर्सिटी में बुलाया गया है।

मामला बलरामपुर जिले के एमएलकेपीजी कॉलेज का है।सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी से संबद्ध इस कॉलेज में अनुक्रमांक नंबर 1680100111105 बीए फर्स्ट ईयर के शुभम गुप्ता को जारी किया गया है। इसी नाम के छात्र को एडमिट कार्ड दे दिया गया।
विज्ञापन


मामला तब उलझा जब इसी नाम के एक अन्य छात्र ने फीस रसीद और परीक्षा फार्म की कम्यूटरीकृत प्रति दिखाते हुए इसी रोल नंबर पर अपना दावा किया। एक ही रोल नंबर दो छात्रों का देख पहले तो कॉलेज प्रशासन सन्न रह गया।
शुक्रवार को यह मामला यूनिवर्सिटी के सामने पहुंचा।

प्रवेश पत्र के साथ उपस्थित हुए एक छात्र ने रोल नंबर पर अपना दावा पेश किया। शुल्क रसीद की कम्यूटरीकृत प्रति भी दिखाई, हालांकि इसकी मूल प्रति उसके पास नहीं थी।फोन पर दूसरे छात्र से संपर्क किया गया तो उसने अपने पास मूल प्रति होने का दावा किया।

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने इस अनुक्रमांक से जमा हुई फीस के बारे में जानकारी जुटाई तो फीस एक ही छात्र जमा होने की सामने आई। यूनिवर्सिटी प्रशासन के लोग घंटों तक मामले में माथापच्ची करते रहे, मगर कोई निष्कर्ष तक नहीं पहुंच सके। दोनों छात्र खुद को वास्तविक परीक्षार्थी बताते हुए प्रवेश पत्र के साथ परीक्षा की दुहाई देते रहे।
विज्ञापन


बाद में कुलपति डॉ.रजनीकांत पांडेय ने दोनों छात्रों को परीक्षा फार्म और शुल्क की मूल प्रति सहित सभी दस्तावेजों के साथ व्यक्तिगत रूप से यूनिवर्सिटी में उपस्थित होने को कहा। कुलपति के मुताबिक दस्तावेजों के अवलोकन के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें