, त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर हरी गांव के पास गुरुवार की देर रात तहसील प्रशासन ने छापेमारी कर अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ा। दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर त्रिलोकपुर थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।
मामले की छानबीन की जा रही है। प्रशासन की इस कार्रवाई से सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध बालू खनन करने वालों में खलबली मच गई है।
बलरामपुर की सीमा से सटे त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में नदी किनारे अवैध बालू खनन की शिकायत लंबे समय से चली आ रही है। नवागत एसडीएम सुरेंद्र नाथ मिश्र ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए सीओ राजपाल सिंह के साथ शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे छापेमारी की।
इस दौरान बिजौरा के पास से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर, ट्रॉली पकड़े गए। इन वाहनों पर न तो कोई नंबर प्लेट थ न ही रजिस्ट्रेशन संबन्धित दस्तावेज। दोनों वाहन बलरामपुर जिले के गौरा थाना क्षेत्र के बताए जा रहे हैं। पकड़े गए वाहनों को बिजौरा चौकी पुलिस को सौंप दिया गया।
इस संबंध में एसडीएम डुमरियागंज सुरेंद्र नाथ मिश्र ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर चौकी के सुपुर्द कर जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेज दी गई है। उधर, एसओ त्रिलोकपुर मुकेश राय ने बताया कि दोनों वाहन पुलिस कस्टडी में हैं। चौकी इंचार्ज बिजौरा ने बताया कि दोनों ट्रैक्टर बिना नंबर के हैं। छानबीन की जा रही है।