बांसी। कोतवाली क्षेत्र के गौरा गांव में 31 अगस्त को आदर्श कुमार उर्फ अंकुर की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड के तीनाें आरोपियों को बुधवार सुबह पुलिस ने गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों जेल भेज दिया गया।
आदर्श कुमार उर्फ अंकुर (25) पुत्र बलराज साहनी का शव 31 अगस्त को देर रात पोखरे में मिला था। आदर्श की मां कलावती देवी ने आरोप लगाया था कि गांव के दिलीप, दुर्गेश और शोहरत ने बेटे को फोन करके बुलाया था। इसके बाद जब बेटा नहीं आया तो खोजने पर पता चला कि आदर्श की बाइक गांव के पोखरे के पास खड़ी है, वहां जाने पर बेटे का शव मिला। एक सितंबर की सुबह मां ने तहरीर देकर दिलीप, दुर्गेश और शोहरत पर हत्या का आरोप लगाया। बताया कि इन लोगों से आदर्श एक बैनामे का पैसा मांग रहा था, इसी कारण आदर्श की हत्या हुई है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि गिरफ्तार करने के बाद आरोपियों से पूछताछ की गई और उसके बाद तीनों को जेल भेज दिया गया।