मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के गांव धोबहा जुनैदडीह में कंबाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। घटना गुरुवार की रात खेत में गेहूं काटते समय हुई। आशिक अली का 35 वर्षीय पुत्र अमीर अली कंबाइन के नीचे दबने से हो गई।
अमीर अली गेहूं कटवाने के लिए खेत में गए हुए थे। इस दौरान अचानक कंबाइन चालक ने तीव्र गति से वाहन को पीछे की तरफ चला दिया जिससे पीछे खड़ा अमीर अली कंबाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को उपचार के लिए कठेला में प्राइवेट अस्पताल पर लेकर पहुंचे।
चिकित्सक ने घायल अमीर अली को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पत्नी हाजरा खातून ने मिश्रौलिया थाना में पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया जाता है कि कंबाइन बगल के गांव रमईडीह की है।