फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुडजा के युवक की गुजरात में मौत हुई

Mon, 01 Aug 2016 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
dead body - फोटो : demo
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एक माह पूर्व गुजरात कमाने गए खेसरहा थाना क्षेत्र के कुडजा गांव के एक युवक की मौत हो गई है। पांच दिन पूर्व कंपनी से बाइक लेकर कमरे पर वापस लौटते समय वह हादसे का शिकार हो गया था। अस्पताल में तीन दिन कोमा में रहने के बाद शनिवार को उसकी मौत हो गई। सोमवार की सुबह लाश गांव पहुंचते ही गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


क्षेत्र के कुडजा गांव निवासी श्रीनिवास पांडेय के पुत्र रवि पांडेय (22) गुजरात में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। पांच जुलाई को घर से वापस गुजरात गया था। वह गुजरात के भुज जिले के सदर थाने के इलाके में स्थिति कंपनी में हर रोज की तरह 27 जुलाई को काम करने के लिए निकला। 

छुट्टी होने के बाद वह अपनी बाइक से लौट रहा थे तभी एक भैंस से टकरा कर घायल होकर सड़क पर गिर गया। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन


जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत को गंभीर देख डॉक्टरों ने अहमदाबाद अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों के इलाज के दौरान वह कोमा में चला गया। तीन दिनों तक कोमा में रहने के बाद शनिवार को रवि ने आखिरी सांस ली। सोमवार की सुबह घर लाश पहुंचने के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें