फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, दो पर केस दर्ज

Mon, 08 Aug 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के सोनौली गांव में कच्ची शराब और लहन नष्ट करती आबकारी की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अवैध शराब के सेवन से आए दिन हो रही मौत को देखते हुए आबकारी आयुक्त बस्ती के निर्देश पर प्रवर्तन दल बस्ती व जिले की आबकारी की गठित टीम ने सोमवार की शाम मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के सोनौली गांव में दो घरों में छापेमारी कर 25 लीटर कच्ची शराब बरामद किया और अवैध शराब बनाने व बेचने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन

उप आबकारी आयुक्त बस्ती के निर्देश पर गठित जिला आबकारी अधिकारी प्रवर्तन दल सीके सिंह, निरीक्षक दिलीप सिंह व आबकारी निरीक्षक शिखर श्रीवास्तव व निरीक्षक नीरज त्रिपाठी की टीम ने सोमवार को मिश्रौलिया थाना क्षेत्र के सोनौली गांव के दो घरों में छापेमारी कर 25 लीटर कच्ची शराब बरामद किया और लगभग पांच कुंतल लहन करते हुए अवैध शराब बनाने और बेचने के आरोप में आबकारी अधिनियम के तहत गहन व सागर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
टीम में अवैध बनाने और बचते हुए पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। आबकारी निरीक्षक बांसी क्षेत्र नीरज त्रिपाठी ने बताया कि जहरीली शराब से हो रही मौत को देखते हुए अभियान चलाया जा रहा है। जहां से भी सूचना मिलती है दबिश डालकर पकड़े जाने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें