फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हाल में दो बच्चों समेत मां की लाश मिली

Sat, 06 Aug 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बैदौला बांध के पास से बंधे के किनारे लाश मिलने के बाद जुटी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के बेदौलागढ़ बांध के किनारे शनिवार को दो बच्चों समेत मां की संदिग्ध हाल में लाश मिली है। कुछ ही दूरी पर मोबाइल फोन, चप्पल व अन्य सामान भी पड़े थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया तो बच्चों के मुंह से झाग निकल रहा था। शव की शिनाख्त इटवा थाना क्षेत्र के जुड़ीकुइयां गांव निवासी अतीउल्लाह की पत्नी रहीमा (35) व उसके पुत्र सुल्तान (ढाई साल) और बेटी रीबा (10 माह) के रूप में हुई है। देर शाम तक कोई तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

बंजरहवां से डुमरियागंज खीरामंडी तक आने वाले बैदौलागढ़ बांध के किनारे शनिवार की सुबह लोगों को नकाब में लिपटी महिला की लाश दिखी। करीब पांच मीटर दूरी पर दो बच्चों का भी शव उतराया हुआ था। एक साथ तीन शव दिखने की खबर सुनते ही मौके पर भीड़ जुट गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को बाहर निकलवाया। छानबीन के दौरान पास में एक थैली, एक जोड़ी हवाई चप्प्ल और एक मोबाइल फोन मिला, जिसमें 78 मिस्डकाल थे। उनमें से एक नंबर पर पुलिस ने फोन कर घटना की जानकारी दी। करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे शाहपुर निवासी अब्दुल मलिक ने शव की शिनाख्त अपनी बेटी रहीमा (35 साल) और नाती सुल्तान (ढाई वर्ष) व नतिनी रीबा (10 माह) के रूप में की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 6 साल पहले बेटी की शादी इटवा थाना क्षेत्र के जूड़ीकुइयां गांव निवासी सरायतुल्लाह के बेटे अतीउल्लाह के साथ की थी। घटना स्थल पर पहुंचे मृतका के पति अतीउल्लाह ने बताया कि रहीमा शुक्रवार की शाम करीब 3 बजे घर से बच्चों को साथ लेकर बिना किसी को कुछ बताए ही निकली थी। वह अक्सर पास के मैना परसा चौराहे पर स्थित एक प्राइवेट डॉक्टर से दवा लेने जाती थी, इसलिए घर वालों ने सोचा कि दवा लाने जा रही है।
देर शाम तक नहीं लौटने पर उसकी खोजबीन आसपास और रिश्तेदारों में शुरू की गई, लेकिन इसका कोई पता नहीं चल सका। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। इस संबंध में डुमरियागंज थानाध्यक्ष गोपालजी यादव ने बताया पहली नजर में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
डुमरियागंज के बैदौलागढ़ बांध के पास से महिला और उसके दो मासूम बच्चों की लाश मिलने की खबर पाकर मौके पर पुलिस कप्तान महेंद्र यादव व एसडीएम विनय कुमार पाठक भी पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और परिजनों से पूछताछ की। एसपी ने शीघ्र मामले का पटाक्षेप करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें