फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के खंभे से पिकअप के टकराने से 1 की मौत, 4 जख्मी

Mon, 15 May 2017 10:23 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
हादसा - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गोल्हौरा। थाना क्षेत्र के इटवा- बांसी मार्ग के रमवापुर कली गांव के पास रविवार की देर रात तेज रफ्तार पिकअप बिजली के खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में पिकअप सवार एक ही परिवार के दो महिला समेत पांच लोग जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस से बांसी सीएचसी पहुंचाया। जहां एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई और बाकी घायलों का इलाज हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


बृजमनगंज थाना क्षेत्र के सहजनवां बाबू गांव निवासी केशव (42) पुत्र खेदन गुरुवार को मेला देेखने के लिए पिकअप बुक करके परिवार के सदस्यों के साथ बहराइच गए हुए थे। रविवार की रात मेला देखने के बाद सभी घर लौट रहे थे। अभी वह बांसी- इटवा मार्ग के रमवापुर कली गांव के पास पहुंचे ही थे कि सड़क के किनारे लगे बिजली के खंभे से पिकअप टकरा गई और पलटकर सड़क के नीचे चली गई। मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला।
हादसे में केशव(42),  भाई सुरेश (32), सुरेश की पत्नी पानमती (30),  छोटा भाई सुरेंद्र (28), चाची निर्मला (48) पत्नी रामधनी गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सभी को बांसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान केशव की मौत हो गई। इस संबंध में एसओ गोल्हौरा रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


छह बच्चों का पिता था केशव
लोगों के मुताबिक केशव मेहनत मजदूरी करके परिवार को चलता था। उसके छह बच्चे हैं जिसमें चार लड़के दो लड़कियां शामिल हैं। अभी तक किसी की शादी नहीं हुई है। दुर्घटना की जानकारी के बाद से ही सहजनवां बाबू गांव में कोहराम मच गया। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर भी गांववालों की काफी भीड़ रही। 


बेकाबू बाइक साइकिल से भिड़ी, तीन घायल
जोगिया।
कोतवाली क्षेत्र के बांसी- इटवा मार्ग के कटया दुबे गांव के पास तेज रफ्तार बाइक एक साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए पलट गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सूचना पर पहुंचे जोगिया एसओ ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने एक युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।
खेसरहा थाना क्षेत्र के कडजहर गांव निवासी राहुल (18) पुत्र राम प्रसाद, अजय (15) पुत्र इंदल व गनवरिया गांव निवासी राजकुमार (20) पुत्र रंगीलाल सोमवार को एक ही बाइक से मुख्यालय की ओर आ रहे थे। वह बांसी- नौगढ़ मार्ग पर स्थित कटया दुबे गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए पलट गई। साइकिल सवार तो बाल-बाल बच गया लेकिन बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आसपास के लोगों ने दुर्घटना की जानकारी जोगिया पुलिस को दी। 
सूचना पाकर एसओ जोगिया शमशेर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और अपने वाहन से ही घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां राहुल की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। एसओ शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा दिया गया था। घायलों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें