फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप और बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

Wed, 04 May 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
जिला अस्पताल में मृतक के शोकाकुल परिवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लोटन-सोहांस मार्ग पर धनधरा मोड़ के पास बुधवार की सुबह तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से बाइक चालक की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार मौसेरा भाई भी बुरी तरह जख्मी हुआ है। जिला अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद चालक पिकअप समेत फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस उसकी तलाश कर रही है। लोटन कोतवाली क्षेत्र के बरडाड़ बरगदही के टोला खखरा बुजुर्ग निवासी ओमप्रकाश वर्मा का 20 वर्षीय पुत्र शिवभूषण उर्फ नागराज बुधवार की सुबह बाइक से लोटन की ओर जा रहा था। उसका मौसेरा भाई कैंपियरगंज के धनिया गांव निवासी 35 वर्षीय मारकंडेय वर्मा बाइक पर पीछे बैठा था।
दोनों अभी धनधरा मोड़ के पास पहुंचे थे, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। आस-पास के लोगों ने एंबलेंस से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान शिवभूषण की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं मारकंडेय की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे गए। शिवभूषण के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल था। ओमप्रकाश वर्मा के पांच पुत्रों में शिवभूषण चौथे नंबर का था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें