फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता अवरुद्ध करने पर भड़के लोग 

Sun, 22 May 2016 11:30 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
‌‌‌‌विरोध - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर में कब्रिस्तान को जाने वाला दशकों पुराना रास्ता अवरुद्ध किए जाने से क्षुब्ध कई मोहल्ले के लोगों ने रविवार को एसपी आवास पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। शबेबरात से पहले रास्ता चालू करने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया। चेतावनी दी कि अगर रास्ता चालू नहीं हुआ तो वह डीएम-एसपी आवास के बाहर ही नमाज पढ़ेंगे। नागरिकों का गुस्सा देखकर हुए एसपी ने बंद रास्ते से आवागमन शुरू कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद लोग शांत हुए। मामला शहर के बेलसड़ मोहल्ले का है। 
विज्ञापन


अशोक मार्ग पर स्थित डीएम-एसपी आवास के मध्य से एक मार्ग बेलसड़ की ओर जाता है। इसी रास्ते से बेलसड़, सरोजनीनगर, आजादनगर, आर्यनगर, बगियवा सहित कई मोहल्लों में रहने वाले मुस्लिम समाज के लोग उद्यान विभाग से सटे कब्रिस्तान तक आते-जाते हैं। बताते हैं कि करीब एक सप्ताह पूर्व इसी मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक से जा रहे युवक ने पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी थी। इससे उसके पैर में चोट आई थी। घटना के बाद तत्कालीन एसपी अजय कुमार साहनी ने इस मार्ग पर आवागमन बंद करा दिया था।

रास्ता बंद होने से लोगों को एक किलोमीटर लंबा घूमकर आना-जाना पड़ रहा था। शबेबरात पर पूर्वजों की कब्र पर जाकर साफ-सफाई और इबादत में हो रही परेशानी पर गुस्साए इन मोहल्लों के लोग एकजुट होकर एसपी आवास पहुंच गए। वहां रास्ता बंद करने को लेकर अपना विरोध प्रदर्शित किया। उनका कहना था कि इन मोहल्लों के लोग दशकों से इसी मार्ग से आते-जाते रहे हैं। अब मनमाने ढंग से रास्ता बंद किया जा रहा है। अगर रास्ता नहीं खुला तो डीएम-एसपी आवास के सामने ही शबेबरात की नमाज पढ़ेंगे। भीड़ के चलते हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसपी लल्लन सिंह ने पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद आश्वस्त किया कि रास्ता बंद नहीं किया जाएगा, मगर पैदल और साइकिल से ही आवाजाही हो सकेगी। रफ्तार पर नियंत्रण के लिए जेड आकार में बैरिकेड्स खड़े कर दिए गए। इसके बाद लोग लौटे। विरोध जताने वालों में अली अहमद, गुलाम नबी, गौरी, अमीर हुसैन, सादिक अहमद, मो.अशरफ, जीशान अहमद, इमरान, अफसर अली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें