फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली युवती ने ढूंढ लिया धोखेबाज पति

Tue, 05 Jul 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
महिला चोर गिरफ्तार
विज्ञापन
घर से कमाने नेपाल गए युवक ने वहां युवती को प्यार का झांसा देकर शादी रचा ली। कुछ साल गुजारने के बाद एक दिन धोखा देकर फरार हो गया। पति को ढूंढती हुई महिला उसके गांव पहुंची तो पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा और चार बच्चों का पिता है। मामला लोटन कोतवाली क्षेत्र का है। महिला ने पुलिस ने गुहार लगाई है। पुलिस युवक को थाने बुलाकर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


लोटन कोतवाली पहुंची नेपाल के चितवन जिले के भरतपुर निवासी महिला मिट्ठू परियार ने क्षेत्र के अमहट गांव निवासी युवक पर धोखा देने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक युवक तीन वर्ष पहले भरतपुर आया और सब्जी-फल की दुकान लगाने लगा। 

वहीं दोनों एक-दूसरे के करीब आए और प्यार हो गया। जिंदगी भर साथ निभाने का वादा कर युवक ने उससे शादी कर ली। महिला के मुताबिक करीब छह माह पहले युवक मां की बीमारी का हवाला देकर उससे रुपये लेकर गांव लौट आया, उसके बाद वापस भरतपुर नहीं लौटा।
विज्ञापन


फोन पर भी कोई संपर्क न होने पर महिला उसे ढूंढते हुए मंगलवार को लोटन पहुंची। यहां आने पर पता चला कि जिस युवक से उसने शादी रचाई वह न सिर्फ पहले से शादीशुदा है, बल्कि उसके चार बच्चे भी हैं। महिला ने पुलिस को बताया कि वह खुद पहले से शादीशुदा थी। युवक के झांसे में आकर उसने पति को छोड़ दिया। अब उसका कोई सहारा नहीं है। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

आठ जुलाई को दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया गया है। कोतवाली प्रभारी शिव कुमार यादव का कहना है कि महिला की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। ईद की व्यस्तताओं के चलते दोनों को तीन दिन बाद थाने पर बुलाया गया है। आमने-सामने बिठाकर सत्यता जानने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें