फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाली नागरिक ने नियम विरुद्ध ढंग से खरीदी जमीन, फिर बेच भी दी

Fri, 19 Jan 2018 10:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
नेपाली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तथ्यों को छिपा कर नियम विरुद्ध तरीके से नेपाली नागरिक के जमीन खरीदने के मामले में पुलिस ने चुप्पी साध रखी है। डीएम, एसपी व एसडीएम के आदेश के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज करने से कतरा रही है। 
विज्ञापन

तहसीलदार व हलका लेखपाल ने अपनी रिपोर्ट में फर्जीवाड़े की पुष्टि की है। शुक्रवार को एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने एक बार फिर से सदर थाने को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया है। मामला सदर थाना क्षेत्र के ग्राम बर्रोहिया खालसा गांव का है।
गांव निवासी श्यामसुंदर ने आरोप लगाया कि नेपाल के कपिलवस्तु जिले के ग्राम लवनी निवासी कांती देवी पत्नी रामजीत उर्फ जीतबहादुर ने 26 मई 2009 को तथ्यों को छुपाते हुए ग्राम में जमीन का बैनामा कराया। 
विज्ञापन

प्रशासन तक शिकायत पहुंचने के बाद कांती देवी जांच के दौरान भारतीय नागरिकता नहीं सिद्ध कर सकीं। इसके बाद 16 जनवरी 2012 को गांव के कुछ लोगों ने मिलकर फर्जी दस्तावेज के सहारे विवादित भूमि को एक दिन में गांव निवासी दो लोगों को बेच दिया। तहसील प्रशासन तक दोबारा शिकायत पहुंची तो अधिकारियों ने माना कि नेपाली नागरिक किसी जमीन को नहीं बेच सकता है।
ऐसे में एक दिन में दो बार जमीन का बैनामा कराने वाले दोनों आरोपियों के खिलाफ फर्जीवाड़े का मुकदमा दर्ज किया जाए। इस संबंध में एसडीएम सदर डॉ.महेंद्र कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। सदर थाना को मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। अगर पुलिस कार्रवाई करने से कतराती है तो उच्च अधिकारियों से पत्राचार किया जाएगा। एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने कहा कि अगर लेखपाल ने सदर थाना में तहरीर दी है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें