सिद्धार्थनगर। उसका बाजार थाना क्षेत्र गोरखपुर-नौगढ़ मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे पर टेंपो की बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में इलाज कराकर घर लौट रही सास की मौत हो गई। जबकि दंपती घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां दोनों का उपचार हो रहा है। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बांसी कोतवाली क्षेत्र के तेजगढ़ गांव निवासी हरिपाल (40) की शादी उसका थाना क्षेत्र के छितरापार गांव निवासी उर्मिला (35) के साथ हुई है। हरिपाल के मुताबिक उसके सास जोखना देवी (60) का तबीयत खराब चल रहा था। सांस लेने में परेशानी थी। इलाज कराने के लिए सोमवार को बाइक से पत्नी के साथ जोखना देवी को लाया था। बताया जा रहा है कि इलाज करने के बाद वापस घर लौट रहा था। तभी गोरखपुर- नौगढ़ मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे के पास टेंपो ने टक्कर मार मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जोखना को मृत घोषित कर दिया। जबकि पति-पत्नी का इलाज हो रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उपचार के बाद स्थिति में सुधार है। इस संबंध में एसओ उसका अनिल प्रकाश पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिली है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।