फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बाग में गई मंदबुद्धि महिला से सामूहिक दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस

Mon, 13 Jun 2022 04:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।

सार

पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ टिंकू व सुनील उर्फ सोनू निवासी देउरी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष खेसरहा अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है, आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धार्थनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खेसरहा थाना क्षेत्र क्षेत्र के एक गांव में बाग की ओर से गई मंदबुद्धि विवाहित महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना रविवार दोपहर की बताई जा रही है। पीड़िता के मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


खेसरहा क्षेत्र के एक गांव निवासी एक 28 वर्षीय महिला की शादी हुई थी। पीड़िता के भाई के मुताबिक बहन मंदबुद्धि थी, इसलिए पति ने उसे छोड़ दिया है। इसके बाद वह मायके में ही रहती है। यहां पर उसका भरण- पोषण करते हैं। रविवार की वह गांव दक्षिण स्थित सागौन के बाग की ओर गई थी।

इसी बीच क्षेत्र के ही एक गांव निवासी दो युवक कहीं जा रहे थे। बाग में देखकर घूम गए और डरा धमका कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर मौके से भाग गए। घर पहुंचने के बाद बहन ने घर पर आकर मामले की जानकारी दी। भाई ने मामले की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी संदीप उर्फ टिंकू व सुनील उर्फ सोनू निवासी देउरी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष खेसरहा अशोक कुमार वर्मा ने कहा कि तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें