फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटकाया

Fri, 20 May 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
घटनास्‍‌थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नेउसा गांव में विवाहिता की बंद कमरे में फंदे पर लटकती लाश मिली। मायके पक्ष के लोगों के पहुंचने से पहले ही ससुराल वाले शव छोड़कर फरार हो गए। इस मामले में विवाहिता के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति, सास व ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

संतकबीरनगर के दुधारा थाना क्षेत्र के बालेपार गांव निवासी रामकृपाल की बेटी सुमित्रा का विवाह चार वर्ष पूर्व बांसी कोतवाली क्षेत्र के नेउसा गांव निवासी पंकज के साथ हुआ था। विवाह के बाद उनके छह माह का पुत्री भी है।
गुरुवार की सुमित्रा का शव संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकता देखा गया। इसकी सूचना ग्रामीणों ने मायके वालों को दे दी। देर रात बड़ी संख्या में मायके वाले पहुंच गए। उन्हें देखते ही ससुराल के लोग शव छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

मायके पक्ष की सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। विवाहिता के पिता रामकृपाल का आरोप है कि पंकज व उसके परिजन दहेज में बाइक व अन्य सामान मांग रहे थे। डिमांड पूरी न होने पर रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी, फिर शव को फंदे से लटका दिया।
कोतवाल बांसी शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पति पंकज, ससुर श्रवण कुमार व सास के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें