फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, दहेज हत्या का केस दर्ज

Mon, 23 Apr 2018 10:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के एकमा गांव में गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डुमरियागंज। रानी परसा गांव में सोमवार को संदिग्ध हाल में कमरे के अंदर विवाहिता की लाश फंदे पर लटकती मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम को भेज दिया। मायके पक्ष की तहरीर पर विवाहिता के पति, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।  
विज्ञापन

बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के श्रीपालपुर टोला निवासी रामबिलास की बेटी राधिका (24) की शादी मई 2014 को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रानी परसा गांव के रामचंद्र गुप्ता के पुत्र कन्हैया लाल से हुई थी। पिता के मुताबिक शादी के बाद बेटी ने दो बच्चों को जन्म दिया। इसके बाद तीसरा बच्चा गर्भ में आया तो ससुराल वाले फिर लड़की न होने देने की बात कहते हुए ताने देने लगे थे। इसी बीच दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जाने लगा। सोमवार की सुबह करीब छह बजे राधिका के ससुराल वालों ने फोन कर बेटी के मौत की जानकारी दी। यहां पहुंचे तो शव फंदे पर लटक रहा था। पिता ने पति, ससुर और देवर पर बेटी की हत्या का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में डुमरियागंज एसओ आरबी सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें